बहराइच : रेलवे लाइन के निकट मिला अज्ञात युवक का शव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड/ बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ बहराइच मार्ग पर घाघरा घाट रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर सिग्नल के पास लाइन किनारे पानी में एक अज्ञात युवक का शव मंगलवार को मिला है। सूचना पर जरवल रोड पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जरवलरोड थाना अंतर्गत लखनऊ बहराइच मार्ग के निकट स्थित ढाबा के सामने घाघरा घाट रेलवे स्टेशन आउटर सिग्नल से लोग आवागमन कर रहे थे। कुछ ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के निकट तालाब में एक 38 वर्षीय युवक की लाश देखी। थानाध्यक्ष दद्दन सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक राणा राज सिंह, एसआई श्रवण कुमार गौतम, हेड कांस्टेबल रंजय साहनी, अवधेश वर्मा, संजीत यादव, महिला कांस्टेबल शिवानी त्रिपाठी, रीना पासवान, चौकीदार अवधेश वर्मा ने पहुंचकर तालाब से शव निकलवाया। 

आसपास के लोगों ने पुलिस से शव की पहचान करवाई, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिस पर शव का पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उप निरीक्षक ददन सिंह ने बताया कि लाश दो दिन पुरानी लग रही है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान के लिए थानों को फोटो भेजा गया है।

ये भी पढ़ें -उफनाए जमुरिया नाले के चलते दो हिस्सों में बंटा बाराबंकी शहर

संबंधित समाचार