Hamirpur Loot : तमंचा दिखाकर बदमाशों ने छीनी बाइक और नगदी, रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुरारा/ हमीरपुर, अमृत विचार। थानाक्षेत्र के बिलौटा बरुआ संपर्क मार्ग में सोमवार शाम ससुराल जा रहे युवक को बदमाशों ने तमंचा दिखा कर रोक लिया और लाठी डंडे से मारपीट की। उसकी बाइक, मोबाइल, 1000 रुपये नगदी लेकर भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया है।

थानाक्षेत्र के कुरारा देहात के पडुई गांव निवासी अजय कुमार पुत्र रघुवीर ने थाने में दी तहरीर बताया कि सोमवार को अपन ससुराल चतरीपुरवा थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात पत्नी की दादी की तबीयत खराब होने पर बिलौटा बरुआ मार्ग से बाइक से जा रहा था। सोमवार रात करीब 10:30 बजे मार्ग में बदमाशों ने एक बाइक बीच सड़क में खड़ी कर दी। निकट पहुंचते ही तीन लोग आ गए। हाथ में लाठी डंडे लेकर उसकी तरफ दौड़ पड़े। तमंचा दिखाकर उसकी अपाचे बाइक छीनने लगे। विरोध करने पर डंडे से उसके हाथ में वार कर दिया और बाइक की चाबी, मोबाइल, 1000 रुपये नगदी लेकर चले गए। 

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत हरौलीपुर चौकी इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें -बहराइच : शादी से पहले अपनी दुल्हन से मिलने होटल पहुंचा युवक, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म