मुरादाबाद में रिटायर्ड शिक्षिका की मौत, चिकित्सक सहित 108 और संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नौ दिन तक कोरोना से जंग लड़ने के बाद शनिवार को रिटायर्ड शिक्षिका ने दम तोड़ दिया। चार सितंबर को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बुजुर्ग होने के चलते उन्हें टीएमयू में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा निर्यात फर्म के एक दर्जन से अधिक कर्मचारी, चिकित्सक और सीएमओ कार्यालय का …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नौ दिन तक कोरोना से जंग लड़ने के बाद शनिवार को रिटायर्ड शिक्षिका ने दम तोड़ दिया। चार सितंबर को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बुजुर्ग होने के चलते उन्हें टीएमयू में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा निर्यात फर्म के एक दर्जन से अधिक कर्मचारी, चिकित्सक और सीएमओ कार्यालय का एक और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन किट की जांच में शनिवार को सौ से अधिक लोगों में कोरोना वायरस मिला है।

बिजनौर के मयूर विहार की रहने वाली 60 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका ने तबीयत बिगड़ने पर कोरोना जांच के लिए नमूना दिया था। चार सितंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुरादाबाद के टीएमयू कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बुद्धि विहार के एक चिकित्सक और स्वास्थ्य विभाग की एक महिला कर्मी भी कोरोना से संक्रमित हुई है।

कोठीवाल नगर में युवक, कटघर के गोविंद नगर में महिला, खुशहालपुर मे युवक, राजेंद्र नगर में अधेड़, मैनाठेर में युवक, सिविल लाइंस का युवक, लाजपत नगर की महिला, रामगंगा विहार का युवक, टीएमयू कैंपस का युवक, अगवानपुर का युवक, रामस्वरूप कालोनी का किशोर, मझोला की महिला, सिविल लाइंस का अधेड़, ठाकुरद्वारा की महिला, प्रकाश एंक्लेव में दस साल की बालिका, दीन दयाल नगर में 14 साल का किशोर संक्रमित मिला है। कांठ रोड में कोठीवाल डेंटल हॉस्पिटल के निकट स्थित एक एक्सपोर्ट फर्म में 13 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनकी रैपिड एंटीजन किट से जांच हुई थी। इसके अलावा ताजपुर में दस, ठाकुरद्वारा में तीन, भोजपुर में एक, बंगला गांव सात, किसरौल में चार, कानून गोयान में एक, टाउन हॉल में दो, मझोला में छह सहित 47 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

 

संबंधित समाचार