कानपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और डंपर की आमने सामने भिड़ंत चार की मौत, 6 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। बिधनू में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पर तेज रफ्तार पिकअप ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करके सामने से आ रहे डंपर से जा टकराई है। हादसे में पिकअप सवार चार लोगों की मौत हुई है। वहीं आधा दर्जन से अधिक घायल है। सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस ने घायलों को बिधनू सीएचसी पहुंचाया है। डीसीपी रविंद्र कुमार समेत सर्किल फोर्स मौके पर मौजूद है।

बिधनू थाना क्षेत्र के अफजलपुर गांव के पास कानपुर की ओर से आ रही पिकअप ट्रेक्टर ट्राली को ओवरटेक कर रही थी, तभी सामने से आ रहे डंपर से आमने सामने भिडंत हो गई। हादसे में पिकअप सवार चार लोगों की मौत हो गई, वही आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। रहागिरो की सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस घायलों को बिधनू सीएचसी लेकर पहुंची जहां पर डॉक्टरों ने पिकअप सवार चार लोगो की मृत घोषित कर दिया। 

004

वहीं आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल अवस्था में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। घाटमपुर के भदरस गांव निवासी रुकसाना ने बताया कि उनकी बहन कानपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती थी, जिन्हे देखने उनकी मां 45 वर्षीय शहनाज,  मौसी हाजरा, मौसिया 43 वर्षीय कुदरतदीन, 5 वर्षीय भोलू पुत्र तौफीक, 2 वर्षीय शिफा, 45 वर्षीय सादिक, 50 वर्षीय मुन्ना के साथ कानपुर गई थी। वहां से पिकअप में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। पिकअप सवार अन्य लोग भी घायल है। 

डीसीपी साउथ समेत अधिकारी पहुंचे बिधनू सीएचसी
घटना की जानकारी मिलते ही कानपुर डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार समेत सर्किल फोर्स मौके पर पहुंचा है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-I.N.D.I.A. गठबंधन में सब एक दूसरे के खून के प्यासे, प्रतापगढ़ में बोले मंत्री संजय निषाद

संबंधित समाचार