अयोध्या: चालीहा महोत्सव में भजन संध्या ने बांधा समा
अयोध्या, अमृत विचार। संत बाबा आसूदाराम साहिब का चालिहा महोत्सव का आयोजन घर - घर मे हो रहा है। संत आसूदाराम सेवा समिति व सखी बाबा युवा मंडल द्वारा 26 वें दिन रामनगर कालोनी जितेन्द्र खत्री के आवास पर चालिहा महोत्सव का हुआ।
इस मौके पर कपिल हासानी, नवलराम, अमृत चंदानी, जगदीश सेहता, नवीन मध्यान ने भजनों के माध्यम से समा बांधा। वहीं श्रद्धालुओं ने झूलेलाल, गुरूनानक देव, संत सतराम दास, संत कंवर राम व संत आसूदाराम साहिब की आरती में पुष्प वर्षा की।
शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम के पीठाधीश्वर संत शिरोमणि साई चाड्रूराम साहिब का सत्संग चला। ओमप्रकाश ओमी, भजन लाल, श्याम मध्यान, कैलाश भारतीय, सुशीला राजपाल, वंशिका खत्री, उमा राहेजा, मधू हासानी, विक्की मनचंदानी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-I.N.D.I.A. गठबंधन में सब एक दूसरे के खून के प्यासे, प्रतापगढ़ में बोले मंत्री संजय निषाद
