काशीपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी के पुत्र की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक व्यापारी के पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक का शव पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गिरीताल कॉलोनी निवासी भोलानाथ डाबर का पुत्र बिट्टू डाबर (30) अपने पिता के साथ नगर निगम परिसर स्थित रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान पर बैठता था। बुधवार दोपहर वह दुकान से जल्दी घर चला गया। शाम को परिजनों ने उसे कमरे में अचेत अवस्था में पाया। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। 

संबंधित समाचार