पंतनगर: स्नातक स्तर में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों की अस्थाई सूची अपलोड
पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 2020-21 में प्रवेश लेने वाले स्नातक स्तर के अभ्यर्थियों की अंको के आधार पर एक अस्थाई सूची वेबसाइट पर अपलोड की है। जिसमे अंको की कोई गलती होने पर अभ्यर्थी लिखित शिकायत 20 सितंबर तक दर्ज कर सकते है। इस बार पंतनगर विश्वविद्यालय ने कोविड-19 के …
पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 2020-21 में प्रवेश लेने वाले स्नातक स्तर के अभ्यर्थियों की अंको के आधार पर एक अस्थाई सूची वेबसाइट पर अपलोड की है। जिसमे अंको की कोई गलती होने पर अभ्यर्थी लिखित शिकायत 20 सितंबर तक दर्ज कर सकते है।
इस बार पंतनगर विश्वविद्यालय ने कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर प्रवेश परीक्षा आयोजित न कराकर मेरिट के आधार पर प्रवेश देने का निर्णय लिया है। इसको देखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा सभी राज्यों के बोर्ड व सीबीएसई के परीक्षा परिणाम आने के बाद उनके अंको को अपलोड करने तथा छूटे हुए अभ्यर्थियों को प्रवेश फार्म भरने के साथ-साथ अंकों को अपलोड करने के लिए 5 सितंबर तक का समय दिया था।
प्रवेश परीक्षा संयोजक डा. विनोद कुमार ने बताया कि अंकों को अपलोड करने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा सभी अभ्यर्थियों की इन अंकों के आधार पर एक अस्थायी सूची तैयार की गई है। जिसको विवि की बेवसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
यदि किसी अभ्यर्थियों को लगता है कि उसके अंकों में कोई गलती है तो उसे [email protected] ईमेल पर सूचित करना होगा। इसके लिए 20 सितम्बर तक का समय दिया गया है। वही जिस अभ्यर्थी के अंक ठीक अपलोड किए हैं तो उन्हे कुछ करने की आवश्यकता नहीं है।
