भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को फिर मिली गोंडा की कमान
गोंडा, अमृत विचार। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश के 70 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। गोंडा जिलाध्यक्ष के रूप में अमरकिशोर कश्यप को पुन: मौका दिया गया है। शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय से जिले भर के भाजपाइयों मे ख़ुशी की लहर है।
जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू ने बताया कि जिलाध्यक्ष के रूप में पुनः दायित्व मिलने पर शुक्रवार को सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह राजा भईया, सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह मंजू सिंह, पूर्व मंत्री विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री, विधायक कटरा बावन सिंह, विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पांडेय, विधायक गौरा प्रभात कुमार वर्मा, विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी मुन्ना भैया, विधायक गोंडा सदर प्रतीक भूषण शरण सिंह, विधायक करनैलगंज अजय कुमार सिंह सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं प्रदान की।
जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि जिस आशा एवं अपेक्षा के साथ शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी दी है। उसका अनुपालन करने का प्रयास किया जाएगा। पुन: जिम्मेदारी देने के लिए उन्होंने नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों की अथक मेहनत की परिणाम है। पूर्व जिला अध्यक्ष रमाकांत तिवारी, पीयूष मिश्रा सूर्य, नारायण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, संदीप पांडे, अनुपम प्रकाश मिश्रा, अर्जुन प्रसाद तिवारी, महामंत्री जसवंत लाल सोनकर, आशीष त्रिपाठी, राकेश तिवारी, जिला मंत्री विनय शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना राय राजभर, किसान मोर्चा अध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मंजूर अहमद, अनुसूचित मोर्चा संयोजक नंद कुमार, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष रामनाथ मौर्य, सोशल मीडिया संयोजक अविनाश जायसवाल, आईटी संयोजक शशांक मिश्रा, कार्यालय मंत्री संदीप पांडे, जिला कार्य समिति सदस्य मनीष द्विवेदी सहित सैकड़ों लोगों ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान की है।
