Banda News: BJP ने संजय सिंह को सौंपी जनपद की कमान, विधानसभा चुनाव से जिला संयोजक पद पर कर रहे थे कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में भाजपा ने संजय सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया।

बांदा में भाजपा ने संजय सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया। विधानसभा चुनाव से जिला संयोजक पद पर कार्य कर रहे थे। विधानसभा और नगर निकाय में पार्टी ने उनके नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन किया।

बांदा, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने अतर्रा निवासी संजय सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके पूर्व संजय सिंह भाजपा में 2022 विधानसभा चुनाव से जिला संयोजक पद पर कार्य कर रहे थे।

अतर्रा निवासी संजय सिंह ने सन 1984 से आरएसएस में प्रवेश लिया। उन्होंने 1986 में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत बजरंग दल के नगर संयोजक पद से प्रारंभ की थी। 2001 में वह अतर्रा नगर पालिका के उप चेयरमैन रह चुके हैं। रामकेश निषाद के नेतृत्व में वह भाजपा में जिला महामंत्री पद पर कार्य कर रहे थे तभी रामकेश निषाद को 2022 के चुनाव में तिन्दवारी विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी थी।

उनके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जनपद की तीन विधानसभाओं में अपना परचम लहराया था। वहीं इसी वर्ष हुए नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा को दोनो नगर पालिकाओं सहित 6 निकायों में जीत दर्ज की थी । जानकारों का कहना है कि उन्हे जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी इन्ही जीतों का ईनाम है । श्री सिंह जिले में जनसमस्याओं को लेकर भी अपने एक संघर्ष के लिए जाने जाते थे।

उन्होंने कई वर्ष मीडिया के क्षेत्र में रहकर जनता की ज्वलंत समस्याओं को लेकर भी संघर्ष किया है। उनके मनोनयन पर राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू , ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पुस्क्र द्विवेदी सहित भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।

संबंधित समाचार