MP Election: 'भोपाल में नहीं होगी विपक्षी गठबंधन की रैली', जानें ऐसा क्यों बोले कमलनाथ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने आज कहा कि विपक्षी गठबंधन ''इंडिया'' की भोपाल में रैली नहीं होगी। कमलनाथ ने यहां मीडिया के सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने संक्षिप्त जवाब में कहा कि यह रैली भोपाल में नहीं होगी। यह रद्द हो गयी है। 

विपक्ष के गठबंधन ''इंडिया'' की ओर से हाल में जारी एक बयान में कहा गया था कि गठबंधन ने देश के विभिन्न स्थानों संयुक्त जनसभाएं करने का निर्णय लिया है और इस तरह की पहली जनसभा अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में भोपाल में होगी। कमलनाथ ने इसी परिप्रेक्ष्य में सवाल किया गया था। 
पार्टी के महासचिव एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और कमलनाथ ने इसके पहले यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने आगामी 19 सितंबर से ''जन आक्रोश यात्रा'' निकालने का निर्णय लिया है, जो 15 दिनों के दौरान 11 हजार से अधिक किलोमीटर की यात्रा तय कर सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी। यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। 

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चौथे दिन भी जारी, रॉकेट लॉन्चर से हो रहा हमला 

संबंधित समाचार