खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 48वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। नगर मंडल के नेतृत्व में सर्वप्रथम पुष्कर सिंह धामी जी के आवास पर उनकी माता बिशवा के साथ केक काटकर जन्मदिवस मनाया। इधर रामलीला मैदान में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया और 48 कबूतरों को मुक्त करके उनकी लंबी उम्र की कामना की गई।
 
केआईटीएम इंस्टिट्यूट बिगराबाग से चतियाफर्म तक आयोजित में मैराथन के पुरुष वर्ग में चंदोसी यूपी के अर्जुन मौर्य ने प्रथम, टनकपुर के ललित सिंह द्वितीय, चंपावत के पवन सिंह रेसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में अंकिता बोरा (टनकपुर) प्रथम, नेहा (काशीपुर) द्वितीय और  नीतू (खटीमा) तृतीय स्थान रहे। विजेताओं को सम्मानित किया गया। अल्पसंख्यक मोर्चे के द्वारा मदरसे के बच्चों के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन मनाया गया। 
 
इधर रामलीला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, नगर अध्यक्ष जीवन धामी, नगर महामंत्री मनोज वाधवा, भवानी भंडारी कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष गोपाल बोरा, देवेंद्र चंद, सतीश गोयल, संतोष अग्रवाल, नवल वाल्मीकि, गोविंद मेहता, हिमांशु बिष्ट, भुवन जोशी, मोहनी पोखरिया, विमला मंडेला, धाना भंडारी, विनीत सक्सेना, मानव बत्रा, विक्रम भाट, सोमनाथ मौर्य, डॉ नवीन भट्ट, अजय मौर्या, ललित बिष्ट, पुष्कर बिष्ट, सतनाम सिंह, कामिल खान, ताहिर मालिक, कमलजीत राणा, ललित जोशी, कमल चौहान, रमेश जोशी, कमलजीत राणा, मनोहर पांडे, गंभीर सिंह धामी, विश्वनाथ यादव, मानस बत्रा, प्रकाश पांडे, नवीन बोरा, राम सिंह जेठी मौजूद रहे
उधर झनकट मडंल के विभिन्न स्थानो पर  हवन, भजन किर्तन और भडारे का आयोजन किया गया। जिसमे मडल अध्यक्ष विमला विष्ट, भुवन जोशी, किशोर जोशी, अजू देवी, मोहित जोशी, प्रकाश शर्मा, हरीश वर्मा, अनिता ज्याला, गोरव नेगी, हेमा जोशी, महेश राणा, गोकुल ओली आदि रहे। 

संबंधित समाचार