विदेशी मुद्रा भंडार 4.99 अरब डॉलर घटकर 593.9 अरब डॉलर पर पहुंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्रष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में कमी आने से 08 सितंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.99 अरब डॉलर घटकर 593.9 अरब डॉलर पर आ गया वहीं इसके पिछले सप्ताह यह 4.04 अरब डॉलर बढ़कर 598.9 अरब डॉलर रहा था।

ये भी पढे़ं- कांग्रेस की विस्तारित कार्य समिति की बैठक में लोकसभा, विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 08 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.3 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 526.4 अरब डॉलर रह गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 55.4 करोड़ डॉलर कम होकर 44.4 अरब डॉलर पर आग गया।

आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 13.4 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 18.1 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इस अवधि में अंतर्रष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 3.9 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ पांच अरब डॉलर पर आ गई। 

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी ने एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का किया उद्घाटन

संबंधित समाचार