
आज का राशिफल। 18 सितंबर, 2023
मेष
आज घर पर उत्सव का माहौल रहेगा। लवमेट्स के साथ रोमांटिक समय का आनंद उठाएंगे। ऑफिस में आप काफी आसानी से अपने काम करेंगे। व्यवसाय की जटिलताओं को सुलझाने में व्यस्त रहने वाले हैं। आपकी दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी।
वृष
आज काम का दबाव आपके ऊपर कम होगा। नए व्यवसाय की आप शुरूआत कर सकते हैं। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। मन में कुछ नए इनोवेटिव आइडियाज आएंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है।
मिथुन
आज विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार विस्तार में कुछ रुकावट आ सकती है। अपने कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर लें। होटल कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। गूढ़ विषयों का आप अध्ययन करेंगे।
कर्क
आज तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत ही अच्छा है। लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे। आलस्य की वजह से आपके काम अधूरे छूट सकते हैं। प्रेम संबंधों में ताजगी कम हो सकती है। सोशल मीडिया में आप सक्रिय रहेंगे।
सिंह
आज सभी समस्याओं का समाधान होगा। चतुराई के कारण आप व्यापार में अच्छा लाभ कमाएंगे। अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाने के लिए आपको पुरस्कार भी मिल सकता है। आलस्य त्याग कर अपने काम पर फोकस करें।
कन्या
आज रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। आर्थिक समस्याओं के समाधान मिलने की संभावना है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। किसी पुरानी बात को याद करके आप खुश होंगे। परिवार के साथ आप अच्छे समय बिताएंगे।
तुला
आज आपके व्यक्तित्व में सकारात्मकता रहेगी। मन में नए-नए विचार पनपेंगे। आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। आय के स्रोत मजबूत होंगे। कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान होगा।
वृश्चिक
आज अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य की अवहेलना न करें। अपने विरोधियों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। कामकाज में गोपनीयता रखने की आवश्यकता है। बहुत आवश्यक न हो तो लोगों से अपनी बातें व सूचनाएं शेयर करने से बचें।
धनु
आज साझेदारी संबंधी योजनाओं को शुरू करेंगे। कुछ भी काम करते समय यदि आप एकाग्रचित्त रहे तो आप बहुत ही शानदार परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। जनकल्याण की योजनाओं में आप धन खर्च करेंगे। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है।
मकर
आज लंबे समय से जिन चीजों का इंतजार कर रहे थे वो आपको प्राप्त हो जाएगी। वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। काम की अधिकता के बावजूद ऊर्जावान रहेंगे। प्रभावशाली लोगों से आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
कुंभ
आज आपकी दूरदर्शी सोच के कारण व्यापार में लाभ मिलेगा। सामाजिक संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में महिला सहकर्मी से झगड़ा हो सकता है। आपको अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। धन के लेन-देन में कुछ परेशानी हो सकती है।
मीन
आज उच्च अधिकारी आपसे कुपित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने करियर की चिंता रहेगी। अहंकार की वजह से अपने संबंधों को खराब न करें। स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है इसीलिए लापरवाही बिल्कुल भी न करें।
Comment List