अयोध्या: असहाय परिवार को लिया गोद, हर मदद का दिया भरोसा
अयोध्या, अमृत विचार। बीते दिनों एक सड़क दुर्घटना में काल के गाल में समाए एक युवक के असहाय परिवार को जिले के समाजसेवी राजन पांडेय ने गोद लिया है। इसके साथ ही हरसंभव मदद और भविष्य में आवास मुहैया कराने का भरोसा दिलाया है। यह पुनीत कार्य उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा सप्ताह के तहत किया।
मृतक युवक के घर अपनी धर्मपत्नी डॉ तृप्ति पांडेय के साथ पहुंचे समाजसेवी ने पीड़ित परिवार से वादा किया है कि जल्द ही उनके द्वारा पक्का घर बनवाया जाएगा। इसी के साथ अब जिले में उनके द्वारा गोद लिए अनाथ परिवारों की संख्या आठ हो गई है।
जिसका परिवार सहित पूरा खर्चा उनकी ओर से वहन किया जाता है। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन अन्य गरीब परिवारों को आर्थिक रुपए की त्वरित सहायता भी प्रदान की। इस दौरान उनके साथ अनिल मिश्रा, मोंटी शुक्ला, सोनू निषाद, अंकित पांडेय, जिला कपिल मिश्रा सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: मोबाइल पर मेसेज भेज पति ने फंदा लगाकर दी जान, तो पत्नी ने भी कर ली आत्महत्या, जानें वजह
