पीएम श्री योजना: शासन भेजे गए 30 बेसिक स्कूलों के नाम, सरकारी विद्यालय में पठन-पाठन को बेहतरी मिल सकेगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में पीएम श्री योजना के लिए 30 बेसिक स्कूलों के नाम शासन भेजे गए।

फतेहपुर में पीएम श्री योजना के लिए 30 बेसिक स्कूलों के नाम शासन भेजे गए। इन परिषदीय विद्यालयों को निजी शिक्षण संस्थानों से बेहतर बनाने को आर्थिक मदद मिलेगी।

फतेहपुर, अमृत विचार। पीएम श्री योजना से वित्तीय वर्ष 2023-24 में 30 सरकारी विद्यालय कायाकल्प होगा। चयनित किए गए विद्यालयों के नाम शासन भेजे गए हैं। इस योजना में चयनित होने वाले सरकारी विद्यालय में पठन-पाठन को बेहतरी मिल सकेगी। पढ़ने-पढ़ाने की अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।

विद्यार्थियों में पर्यावरण को लेकर बेहतर दृष्टिकोण बनाया जाएगा। पीएम श्री के विद्यालयों की खुद की अपनी फूलों की महक से सुगंधित बगिया होगी। सोलर पैनल की रोशनी से परिसर जगमग रहेगा। पोषण वाटिका, प्लास्टिक मुक्त परिसर, जल संरक्षण सहित अन्य कई तरह की सहुलियतें होगी। विद्यालय में कक्षावार, विषयवार, शिक्षकवार समय सारिणी तैयार होगी। जिसको प्रदर्शित किया जाएग।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत पीएमश्री योजना का आगाज हुआ था। जिसका मतलब प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमएसएचआरआई) से है। पीएमश्री योजना के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के 30 विद्यालयों के नाम शासन को भेजे गए हैं। इन विद्यालयों को निजी विद्यालयों से भी बेहतर बनाने की कवायद होगी। 2022-23 में पीएमश्री में 13 विद्यालय चुने गए थे।

योजना में एक विद्यालय का कायाकल्प करने के लिए करीब एक करोड़ रुपये केंद्र सरकार से धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। पीएमश्री योजना के तहत चयनित विद्यालय में पढ़ने-पढ़ाने की अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का पर्यावरण को लेकर बेहतर दृष्टिकोण बनाया जाएगा।

पीएमश्री के विद्यालयों में फूलों की बगिया होगी। पेड़-पौधे होंगे, जो विद्यालयों की खूबसूरती बढाएंगे। विद्यालयों में सोलर पैनल, पोषण वाटिका, प्लास्टिक मुक्त, जल संरक्षण सहित अन्य सुविधा होगी। विद्यालय में कक्षावार, विषयवार, शिक्षकवार समय सारिणी तैयार होगी, जिसको प्रदर्शित किया जाएगा।

सूची में नगर क्षेत्र के तीन स्कूल

पीएम श्री योजना के लिए जिले से शासन को जिन 30 विद्यालयों की सूची भेजी गई है। उसमें नगरीय क्षेत्र के तीन स्कूल भी शामिल हैं। जिसमें जूनियर हाईस्कूल बीवीपुर, जूनियर हाई स्कूल आदर्श विद्यालय मसवानी को जगह मिली है।

ब्लाक वार इन विद्यालयों के शासन भेजे गए नाम-

असोथर- प्राइमरी स्कूल कंधिया, कंपोजिस्ट स्कूल मैनाही का डेरा व प्राइमरी स्कूल ललौली।
बहुआ- प्राइमरी स्कूल करसवां व प्राइमरी स्कूल अयाह प्रथम। 
भिटौरा- प्राइमरी स्कूल बसोहनी, प्राइमरी स्कूल देवरानार व जूनियर हाई स्कूल पड़री।
देवमई- प्राइमरी स्कूल खरौली।
धाता- प्राइमरी स्कूल तेंदुआ, प्रइमरी स्कूल अंदमऊ व कंपोजिस्ट स्कूल बसवा। 
हसवा- कंपोजिस्ट विद्यालय कुशुंभी।
हथगाम- कंपोजिस्ट विद्यालय पलिया, प्राइमरी स्कूल पैगंबरपुर रिकौंहा व प्राइमरी स्कूल नवाबगंज।
खजुहा- प्राइमरी स्कूल टीकर, कंपोजिस्ट स्कूल सरकंडी व प्राइमरी स्कूल कोरइयां।
मलवां- प्राइमरी स्कूल सुल्तानपुर, प्राइमरी स्कूल आशा अभयपुर, प्राइमरी स्कूल बड़ाहार व प्राइमरी स्कूल कोरसम द्वितीय।
विजयीपुर- प्राइमरी स्कूल टेनी, प्राइमरी स्कूल अमनी व कंपोजिस्ट स्कूल त्रिलोकीपुर। 

पीएमश्री के लिए शासन को 30 विद्यालयों के नाम शासन में भेजे गए हैं। पीएमश्री के तहत विद्यालयों का कायाकल्प किया जाता है।- पंकज यादव, बीएसए

संबंधित समाचार