कानपुर सेंट्रल स्टेशन के बाद अब गोविंदपुरी में भी लजीज व्यंजनों का ले सकेंगे लुत्फ, खुलने जा रहा कोच रेस्टोरेंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन में कोच रेस्टोरेंट बनेगा।

कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन में कोच रेस्टोरेंट बनेगा। रेस्टोरेंट के लिए जगह का चयन हुआ। इसी सप्ताह टीम सर्वे करेगी।

 कानपुर, अमृत विचार। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के बाद रेलवे अधिकारियों द्वारा गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर भी कोच रेस्टोरेंट के लिए जगह चयनित कर ली गई है। इस कोच रेस्टोरेंट में शहर के दक्षिण इलाके के लोग लजीज व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। 

रेलवे की ओर से शहर के दो रेलवे स्टेशनों में कोच रेस्टोरेंट की सुविधा दी जानी है। इन रेस्टोरेंट में आम शहरी भी सुविधा उठा सकेंगे। कानपुर सेंट्रल में यह रेस्टोरेंट कैंट साइड में बनेगा। अब रेलवे अधिकारियों ने गोविंदपुरी में भी इस रेस्टोरेंट के लिए जगह का चुनाव कर लिया है। रेलवे स्टेशन के बाहर टिकट काउंटर के पास कोच रेस्टोरेंट बनेगा।

अपनी तरह के अनोखे इस रेस्टोरेंट में रेलवे कोच को ही रेस्टोरेंट के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। कोच को इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि वह पूरी तरह से रेस्टोरेंट हो जाएगा। आम लोगों को इस रेस्टोरेंट में बैठकर उसी तरह का अनुभव होगा जैसे वे ट्रेन में बैठकर खाना खा रहे है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। 

संबंधित समाचार