VIRAL NEWS: मां कर रही थी खेत में काम, मासूम बच्चे ने खेल-खेल में निगल लीं आठ सुइयां, आगे हुआ कुछ ऐसा...

VIRAL NEWS: मां कर रही थी खेत में काम, मासूम बच्चे ने खेल-खेल में निगल लीं आठ सुइयां, आगे हुआ कुछ ऐसा...

छोटे बच्चे बहुत शरारती होते हैं। कई बार वह खेल-खेल में कुछ ऐसा कर लेते हैं जिससे उनकी जान तक जा सकती है। इसी वजह से माता-पिता को उनका बहुत ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। सभी बच्चों में एक आदत होती है कि उनके हाथ में जो भी चीज आती है, वो सबसे पहले अपने मुंह में डालते हैं। अब पेरू से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 

दरअसल यहां एक बच्चे ने खेल-खेल में 8 सुइयां निगल लीं। जैसे ही मां को इसका पता चला कि उसके बेटे ने ऐसा कर लिया है तो वह फौरन उसे अस्पताल लेकर भागी। 

बता दें मां नार्ली ओलोर्टेगुई पिस्को खेत में काम करती हैं। खेत में काम करते वक्त वह अपने 2 साल के बच्चे को अक्सर साथ ही रखती हैं। जब वो खेती के काम में लगी हुई थीं, ठीक तभी बच्चे का हाथ सुइयों पर पड़ गया। उसने एक-एक करके कुल 8 सुइयां निगल लीं। जब यह बात मां को पता चली, तो आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल लेकर गई, जहां बच्चे की सर्जरी की गई। बच्चे के शरीर से सुइयां निकालने में डॉक्टरों को करीब 2 घंटे का वक्त लगा। उन्होंने बताया कि यह सर्जरी थोड़ी मुश्किल थी, लेकिन उन्होंने कर दिखाया।  

एक बयान के मुताबिक, दाहिनी ओर पेरिटोनियम में दो सुई फंसी हुई थीं। जबकि बाईं ओर तीन सुइयां अटकी हुई थीं। एबडोमिनल वॉल में एक सुई थी। जबकि बाकी दो सुई मूत्राशय और मलाशय के बीचों बीच खतरनाक तरीके से अटकी हुई थी। डॉक्टर ने बच्चे की मुश्किल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। बच्चे की मां ने जान बचाने वाले डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया। क्योंकि अगर उन्होंने सही समय पर उसका इलाज नहीं किया होता तो बच्चे की हालत बिगड़ भी सकती थी। 

मां ने बताया कि वह अपने बच्चे को काम पर अपने साथ ही ले गई थी। वहां और कोई भी नहीं था। वो अपने काम में बिजी थी। इसी दौरान बच्चे के साथ यह हादसा हो गया। बताया गया कि जिस इंजेक्शन को बच्चे ने निगला था, उस इंजेक्शन का इस्तेमाल पशुओं पर किया जाता है।   

ये भी पढे़ं- मछली खाना महिला को पड़ा भारी, काटने पड़ गए हाथ-पैर, वजह जानकर रह जाएंगे हक्का-बक्का

 

Post Comment

Comment List