गोंडा: प्रधान के बेटे पर जानलेवा हमला, छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज
कलवारी के प्रधान पुत्र को नहर पुलिहा के पास गोली लगने से घायल हो गए थे
कटरा बाजार/गोंडा, अमृत विचार। सोमवार की रात बाजार से घर लौट रहे ग्राम प्रधान का बेटा को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये था, जिन्हें इलाज के लिए गोंडा से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मामले में पीड़ित के भाई ने गांव के ही छह लोगों पर जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र कटरा बाजार के विकास खंड हलधरमऊ के ग्राम पंचायत कलवारी के प्रधान भगौती प्रसाद गोस्वामी के बेटे राम कुमार ने सोमवार देर रात को थाने में दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि उसका भाई राम देव सोमवार देर शाम को बाइक से घरेलू सामान लेकर कटरा बाजार से घर लौट रहा था। आरोप है कि वह गांव के पास नहर पुलिहा पहुंचा ही था तभी गांव के ही विपक्षी उसके भाई रामदेव (40) को जान से मारने की नियत से गोली मार दी।
जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे सीएचसी कटरा बाजार ले गये जहाँ डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। राम कुमार ने बताया कि हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
पीड़ित के भाई राम कुमार ने गांव के सत्य प्रकाश, राम कमल, नानबच्चा, राजेश, राम बहाल व राम सभा निवासी गण कलवारी के खिलाफ जानलेवा हमले सहित कई धाराओं में केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि प्रधान के बेटे राम कुमार की तहरीर पर छः लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
