सुलतानपुर: पाइप में रस्सी के सहारे फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। अपनी ट्यूवबेल पर लगी टीन की पाइप में रस्सी के सहारे युवक लटका मिला है। सूचना पर पहंची पुलिस कार्यवाही में जुट गई। मामला कुड़वार थाना क्षेत्र के बहुबरा गांव से जुड़ा है। गांव निवासी जितेन्द्र यादव (38) पुत्र चंद्रबली यादव प्रतिदिन की भांति अपनी ट्यूवबेल पर गया था। 

कुछ देर बाद गांव के किसी व्यक्ति ने देखा कि युवक जितेंद्र यादव ट्यूवबेल की तीन में लगी पाइप में नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका हुआ है। जिसकी सूचना मृतक के बड़े भाई राजेंद्र यादव ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मृतक युवक पहले मजदूर/ट्रक ड्राइवर था। विगत दो वर्षों से लकवा मार दिया था, जिससे वह अपने घर रहकर खेती का कार्य देखता था। लकवा के बाद मृतक लाठी डंडे के सहारे ही चल पाता था। मृतक की दो संताने मनन (12) दिव्यांग और लकी (08) है। मृतक की पत्नी कुसुम सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

प्रभारी निरीक्षक गौरीशंकर पाल ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें -सुल्तानपुर : हलियापुर बनेगा जिले का 15वां ब्लॉक, तैयारियां पूरी

संबंधित समाचार