OMG! 12 करोड़ की चॉकलेट...इतने में तो खरीद लेंगे बंगला-गाड़ी, क्या आपमें है खरीदने का कलेजा?
वैसे तो हमारे देश में अब कई त्योहारों में लोग एक-दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट देने लगे हैं। हालांकि, फरवरी माह में वैलेंटाइन वीक के चॉकलेट डे पर प्रेमी जोड़े एक दूसरे को चॉकलेट देकर खुशी जाहिर करते हैं और साथ में मिलकर खाते हैं। इस दिन प्रेमी जोड़े अपने हिसाब से अच्छी से अच्छी चॉकलेट अपने साथी को गिफ्ट करते हैं। लेकिन इसकी कीमत तो इतनी है कि इतने रुपए में आप बंगला-गाड़ी खरीद लेंगे। तो आईए जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट्स के बारे में।
ले चॉकलेट बॉक्स का डिब्बा
ले चॉकलेट बॉक्स (Le Chocolate Box) दुनिया का सबसे महंगा चॉकलेट है। इसकी एक बॉक्स की कीमत 12 करोड़ पचास लाख रूपये है। इस बॉक्स में आपको चॉकलेट के साथ नेकलेस, इयरिंग्स, अंगूठी और ब्रेसलेट भी मिलेंगे वो भी हीरे और कई बेशकीमती पत्थरों से बने हुए। खास बात ये है कि चॉकलेट इतनी ज्यादा महंगी होने के बाद भी बॉक्स को खरीदा नहीं जा सकता। दरअसल, यह चॉकलेट का डिब्बा बिकाऊ नहीं है।
ये हैं दुनिया के सबसे महंगे चॉकलेट्स
दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट्स की लिस्ट में पहला नाम La Madeline au Truffe का है। इसे Knipschildt नाम की कंपनी बनाती है। खास बात यह है कि इस चॉकलेट को सिर्फ ऑर्डर मिलने के बाद ही बनाया जाता है। एक बार ऑर्डर हो जाए, फिर 14 दिन में इसकी डिलीवरी होती है। इस चॉकलेट का एक बॉक्स बीस हजार रुपए में आता है। दरअसल, इसे रेयर मशरूम से बनाया जाता है, जिसकी कीमत 80 से 84 हजार रुपए किलो है। इस वजह से ये चॉकलेट इतनी महंगी मिलती है।
8 लाख 33 हजार का चॉकलेट खाया है कभी?
Swarovski Studded Chocolates लेबनीज चॉकलेट है, जिसे बॉक्स में पैक किया जाता है। हर बॉक्स में 49 चॉकलेट्स पैक होते है। इसे गोल्ड और प्लैटिनम के साथ पैक किया जाता है। इसके बॉक्स में जिस सिल्क का इस्तेमाल होता है उसे भारत और चीन में पाया जाता है।
The Golden Speckled Egg को दुनिया के सात मशहूर चॉकलेट निर्माताओं ने बनाया है। इसकी कीमत करीब नौ लाख रूपये है। इसे चैरिटी के लिए ऑक्शन पर लगाया गया था। इसे वेनेजुएला से मंगवाए ख़ास चॉकलेट से बनाया गया है।
Frrrozen Haute Chocolate को Serendipity 3 नाम के रेस्त्रां ने अपने डेजर्ट लिस्ट में शामिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला। ये दुनिया का सबसे महंगा चॉकलेट डेजर्ट है। ये डेजर्ट कई तरह के कोको पाउडर और दूध के मिक्स से बनता है। इसमें सोने और हीरे का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इस डेजर्ट को खाने के लिए सोने का ही चम्मच दिया जाता है। इसकी कीमत 21 लाख रुपए है।
ये भी पढे़ं- मजाक नहीं हकीकत...इस गांव के 'हर घर में प्लेन', कहीं जाना हो तो हवाई जहाज से ही उड़कर जाते हैं लोग
