लखीमपुर-खीरी: मगरमच्छ के बच्चे और अजगर को पकड़कर नदी में छोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फोटो- मगरमच्छ को पकड़कर बैठा वनकर्मी ।

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। उत्तर खीरी वन प्रभाग के धौरहरा रेंज में इन दिनों जंगली जानवर व जीव जन्तु जंगल से निकलकर आबादी की तरफ आ रहे हैं। वन विभाग की टीम ने सड़क पर आए मगरमच्छ के बच्चे व अजगर को अलग-अलग जगहों से पकड़ कर जंगल व घाघरा नदी में छोड़ दिया है।

मंगलवार को धौरहरा रेंज में सीएचसी धौरहरा के पास भटककर कहीं से मगरमच्छ का बच्चा निकलकर आ गया। मगरमच्छ का बच्चा देख लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मचारियों ने मगरमच्छ के बच्चे को पकड़कर घाघरा नदी में छोड़ दिया है। वहीं रेंज क्षेत्र के गिरधारीपुरवा में निकले अजगर को सूचना पर पहुंचे वन कर्मचारियों ने पकड़कर परसा जंगल में छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: दो पक्षों में जमकर मारपीट, ईट पत्थर और चले धारदार हथियार...पांच घायल

संबंधित समाचार