वरदान साबित होगा निःशुल्क ग्रामीण पुस्तकालय : डाॅ खत्री
पूराबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। अंजना ग्राम स्थित पीडी पांडेय राजपति महाविद्यालय के प्रांगण में बुधवार को पुस्तकालय का उद्घाटन पूर्व सांसद डाॅ निर्मल खत्री ने किया।
उन्होंने कहा युवाओं के लिए यह पुस्तकालय वरदान साबित होगा। कहा कि शिक्षा से ही देश का विकास संभव है। प्रबंधक राकेश पांडेय ने बताया कि पुस्तकालय सभी विद्यार्थियों के लिए पूर्णतः निःशुल्क है। पुस्तकालय में विषय वस्तु, पाठ्यक्रम की किताबों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं, सामान्य ज्ञान, साहित्यिक, प्रसिद्ध लेखकों की पुस्तकों के अलावा राष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्र व पत्रिकाएं भी उपलब्ध रहेंगी। यहां वाई-फाई की भी सुविधा दी गई है।
उन्होंने बताया कि पुस्तकालय सभी कार्य दिवसों को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्र, अनिल तिवारी, हरिशंकर तिवारी, प्रधानाचार्य संजीव चतुर्वेदी, आलोक तिवारी, अरुण तिवारी, प्राचार्य जय शंकर यादव, राधेश्याम तिवारी, अशोक द्विवेदी, रंगनाथ पांडेय, प्रमोद तिवारी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -बहराइच : पुरानी पेंशन बहाली के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री के सामने विधायक ने रखी बात
