बरेली: ठेकेदार को चेतावनी, लापरवाही पर फर्म होगी ब्लैक लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नए सिरे से टेंडर होने के बाद भी भोजीपुरा-अगरास मार्ग के निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री न लगाकर नदी के रेत का इस्तेमाल करने समेत कई गंभीर आरोप ग्रामीणों ने लगाए हैं। ग्रामीणों ने पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन से शिकायत की थी। अधिकारियों ने मौके पर जाकर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता चेक की। इस मामले में चीफ इंजीनियर संजय तिवारी ने ठेकेदार को काम की गुणवत्ता में लापरवाही मिलने पर फर्म ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी है।

शहर की एक फर्म को 20 करोड़ रुपये में भोजीपुरा-अगरास मार्ग के 19.6 किलोमीटर चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का ठेका मिला है। ग्रामीण सूरज, तेजपाल आदि का आरोप है कि काम शुरू कराने के कुछ समय बाद ही ठेकेदार ने सड़क निर्माण में गिट्टी बिछाने के दौरान नदी के रेत का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। सड़क पर गड्ढों को भरने में भी खानापूरी की गई।

ये भी पढ़ें- जिला अस्पताल : आभा आईडी की रफ्तार दोगुनी, हर दिन 300 मरीजों को मिल रहा लाभ

संबंधित समाचार