लखनऊ : जयकारों के साथ हुआ बप्पा का अभिषेक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। शिवाजी मार्ग पर आस्कर योग सांई कृपा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में महाकालेश्वर से आये पुजारी बिनु पाण्डेय ने मंत्रोच्चारण के साथ सहस्त्रनाम का पाठ किया। शाम को गणपति भक्तों ने जयकारों के साथ बप्पा का अभिषेक किया।

मुम्बई की सिद्धिविनायक महाआरती का आयोजन यहां किया गया। महाआरती में मनोज, आर्यन अग्रवाल, विनायक शुक्ला, श्वेता पवार, सुमन, बबिता और मान्या सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। महोत्सव के आयोजक गणेश शंकर पवार ने बताया कि महोत्सव का खास आकर्षण बरगद के पेड़ में विराजमान गणेश प्रतिमा है। पेड़ में चार अन्य वृक्ष बरगद, अशोक, बेल, पीपल की पंचवटी बनाई गई है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : जीवा हत्याकांड मामले में एसआईटी ने शासन को सौंपी प्रगति रिपोर्ट

संबंधित समाचार