बरेली: युवती के साथ युवकों ने गन्ने के खेत में किया सामूहिक दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आरोपी दूसरे समुदाय के होने की वजह से गांव में आक्रोश, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

नवाबगंज, बरेली, अमृत विचार। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को गांव के ही दूसरे समुदाय के दो युवक बरेली ले जाने के बहाने बाइक से ले गए। दोनों ने हाफिजगंज के गांव गौटिया के पास गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया। खेत के किनारे बाइक खड़ी देख ग्रामीण खेत में घुसे तो युवक निकलकर भागने लगे तो ग्रामीणों ने पकड़ कर सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची हाफिजगंज पुलिस युवती और दोनों युवकों को थाने ले आई। यहां से नवाबगंज थाने भेज दिया गया। नवाबगंज पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी रेहान और नाजिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध करने की कोशिश की तो दोनों ने उसका मुंह दबाने के साथ ही शोर करने पर जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें- बरेली: ठेकेदार को चेतावनी, लापरवाही पर फर्म होगी ब्लैक लिस्ट

संबंधित समाचार