निजी भवनों के बाहरी दीवार पर लगेगा अयोध्या का लोगो, निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने दिए निर्देश
अयोध्या, अमृत विचार। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर साकेत पेट्रोल पम्प के पास ओवरब्रिज के अंतिम छोर पर विकास प्राधिकरण की ओर से लगवाए जा रहे अयोध्या लोगो का गुरुवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने बाईपास किनारे स्थित निजी भवनों के बाहरी दीवारों पर लोगो लगवाने का निर्देश दिया।
मंडलायुक्त ने बताया लता मंगेशकर चौक के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेशन लाइन जल्द विस्थापित होने वाली है। उनके टावरों को डिस्मेंटल न करके उनमे आकर्षक फसाड लाइटिंग कराने के साथ अन्य गतिविधियों संचालित करने को लेकर रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जन्मभूमि पथ पर बनाई जाने वाली केनोपी व स्वागत गेट के लिए हो रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने राजकीय निर्माण निगम को सभी कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें -निपुण परीक्षा: बच्चे प्रश्नपत्र और शिक्षक उलझे ओएमआर शीट में, 1792 स्कूलों में हुई परीक्षा
