रामपुर : अज्ञात बाइक सवार ने सेवानिवृत शिक्षक को मारी टक्कर, मौत

 गंज थाना क्षेत्र का मामला, बुधवार रात हुई घटना, परिजनों में कोहराम, पोस्टमार्टम से किया इंकार

रामपुर : अज्ञात बाइक सवार ने सेवानिवृत शिक्षक को मारी टक्कर, मौत

रामपुर, अमृत विचार। नमाज पढ़कर घर जा रहे सेवानिवृत शिक्षक को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे के बाद परिजन मौके पर आ गए। उसके बाद घायल को जिला अस्पताल ले गए। डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस भी आ गई, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने  इंकार कर दिया। जहां बाद में उनको दफन कर दिया गया।

हादसा गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला मजार टाट मियां शाह से जुड़ा है। यहां के रहने वाले साबिर अली खां पेशे से सरकारी शिक्षक थे। कुछ समय पहले वह रिटायर हो गए थे। रोजाना की तरह से वह पास में स्थित एक मस्जिद में नमाज पढ़ने गए। वहां से लौटते समय रास्ते में अज्ञात बाइक सवार ने उनको टक्कर मारकर गिरा दिया। जिसके बाद वह घायल होकर सड़क पर गिर गए। जबकि बाइक सवार मौका पाकर फरार हो गया।

हादसे के बाद  काफी लोग मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी मिलने के बाद शिक्षक के परिजन भी आ गए। आनन फानन में अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, पुलिस को लिखकर दे दिया। बाद में परिजन शव को घर ले गए। उसके बाद उनके शव को दफन कर दिया।

ये भी पढे़ं : रामपुर : लोन दिलाने के नाम पर 40 हजार की ठगी, आरोपी पर केस दर्ज

Post Comment

Comment List

ताजा समाचार

केरल : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति की पुनर्नियुक्ति का फैसला रद्द 
श्रीनगर अपमानजनक पोस्ट: एनआईटी और इस्लामिया कॉलेज में रोकी गयी शैक्षणिक गतिविधियां
गौतमबुद्ध नगर : नोएडा में दो किलो से ज्यादा गांजा बरामद, नहीं थम रही मादक पदार्थों की तस्करी 
लखनऊ: पुनर्वास विवि. में अराजकता का माहौल, दो छात्रों की लड़ाई में दोनों के सिर फटे, दिव्यांग Students में डर का माहौल!
राहुल गांधी ने कहा- केंद्र की सत्ता में आए तो राजस्थान की तरह स्वास्थ्य बीमा योजना पूरे देश में करेंगे लागू   
Telangana Election Voting Live: तेलंगाना की 119 सीटों के लिए वोटिंग जारी, 1 बजे तक 36.68% मतदान

Advertisement