अयोध्या : अवध विश्विद्यालय में बना भूूकंपीय तरंगों का मापन स्टेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एटोमिक रिसर्च सेंटर मुंबई की ओर से किया गया स्थापित 

अयोध्या, अमृत विचार। राष्ट्रीय परियोजना के तहत डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग में भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर मुंबई की ओर से रेडॉन जियो स्टेशन स्थापित कर दिया गया है।
  
कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल ने इसे अयोध्या के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में पर्यावरण विज्ञान, भौतिकी, जियोफिजिक्स, सिस्मोलॉजी से संबंधित शोध में मदद मिल सकेगी। दूर-दराज के क्षेत्रों में आने वाले संभावित भूकंपों की जानकारी मिलने से जान-माल की हानि को कम किया जा सकेगा

सौ किलोग्राम भार का है स्टेशन 
रेडॉन जियो स्टेशन का भार 100 किलोग्राम है। सौर ऊर्जा से संचालित इंडियन नेटवर्क ऑफ डिटेक्शन ऑफ रेडॉन एनोमली फॉर सिस्मिक अलर्ट पर चल रही परियोजना के हिस्से के रूप में स्थापित किया गया है। पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रो. जसवंत सिंह का कहना है रेडॉन का उत्पादन यूरेनियम और धोरियम के रेडियोधर्मी क्षय से होता है। टेक्टोनिक प्लेट्स की गति को भूकंप के रूप में जाना जाता है। बताया कि जल स्रोतों में रेडॉन की मात्रा इस तरह की गतिविधि से पहले बढ़ती है। उपकरण रेडॉन की पहचान करेगा और बार्क के मॉनिटरिंग सेंटर को एक सिग्नल भेजेगा। इस तरह यह उपकरण पूर्व भूकंप गतिविधि कि चेतावनी देने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें -निजी भवनों के बाहरी दीवार पर लगेगा अयोध्या का लोगो, निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने दिए निर्देश

संबंधित समाचार