संभल: सोते हुए ग्रामीणों पर गीदड़ का हमला, चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में दौड़ाया गीदड़, घायलों को सीएचसी में कराया भर्ती

संभल/रजपुरा, अमृत विचार। विकासखंड रजपुरा क्षेत्र में गीदड़ ने हमला कर दो महिलाओं समेत चार ग्रामीणों को काटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के दौड़ाने पर गीदड़ जंगल में भाग गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गीदड़ के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

गांव खजरा इनायत गंज में बुधवार की रात ग्रामीण घरों के बाहर सोए हुए थे। देर रात गीदड़ ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। गीदड़ के काटने से केतकी (47), सोनिया (45), बाबू (30) और सतीश (40) घायल हो गए।

 शोर मचाने पर ग्रामीण जागे तो गीदड़ भागने लगा। ग्रामीण भी गीदड़ का पीछा करते हुए गांव मंडावली पहुंच गए। इसके बाद गीदड़ जंगल में भाग गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. मनमोहन शर्मा ने बताया कि घायल ग्रामीणों का इलाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- संभल: दिनदहाड़े ताला तोड़कर सीएमओ आवास में घुसे चोर

संबंधित समाचार