बरेली: टिसुआ और देवरनियां में ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौत
बरेली, अमृत विचार। गुरुवार को जीआरपी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौत हो गई। पहला मामला बरेली जंक्शन जीआरपी थाने के तहत आने वाले टिसुआ स्टेशन के पास का है। जहां सुबह करीब नौ बजे रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना जीआरपी को मिली।
यह भी पढ़ें- बरेली: मयूर वन चेतना की सूरत बदलना शुरू, भव्य होगा द्वार
सूचना पर बरेली जंक्शन से स्टाफ मौके पर पहुंचा, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। लिहाजा शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं दूसरा मामला बरेली सिटी जीआरपी थाना के तहत आने वाले देवरनियां स्टेशन के पास का है। जहां कर्ठा ढाल शारदा नहर के पास एक एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।
सूचना पर सिविल पुलिस और जीआरपी पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की शिनाख्त ट्रक ड्राइवर सुखवीर सिंह उर्फ भूरा के रूप में हुई। वह दरवाजे पर सफर कर रहा था, नींद आने के कारण उसको झटका लगा और नीचे गिर गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- बरेली: मीरगंज पुलिस का खेल...थाने में बदल दी हादसे के बाद सीज ट्रॉली, जानें मामला
