बहराइच: प्राथमिक विद्यालय में किसान नेता की दबंगई, शिक्षक को पीटा, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोतवाली का शिक्षकों ने किया घेराव, किसान नेता समेत चार पर केस दर्ज

बहराइच, अमृत विचार। जिले के प्राथमिक विद्यालय विराहिमपुर बिल्हौरा में शुक्रवार सुबह भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव और शिक्षक के बीच विवाद हो गया। शिक्षक ने मारने पीटने का भी आरोप लगाते हुए साथी शिक्षकों के साथ कोतवाली का घेराव किया। पुलिस ने किसान नेता समेत उसके सगे भाइयों पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोडहिया में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश सचिव हसनैन कमल पहुंच गए। उन्होंने शिक्षक प्रमोद कुमार से विद्यालय में मीटिंग को लेकर विवाद शुरू कर दिया। शिक्षक का आरोप है कि यूनियन के प्रदेश सचिव ने मारपीट करते हुए अभिलेख पढ़ने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद रसोइयों को भी अपशब्द कहे।

cats0000

किसान नेता के साथ उसके तीन भाई बाबर खां, अन्नू खां और बुल्लू खां ने भी मारापीटा। किसी तरह लोगों के बीच बराव कराने पर किसान नेता अपने भाइयों के साथ मौके से फरार हो गया। शिक्षक ने मारपीट की सूचना साथी शिक्षकों और खंड शिक्षा अधिकारी को दी। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली की पुलिस पहुंच गई।

शिक्षक की सूचना पर जरवल विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी, अमित बैसला, रानू सिंगर, नीरज कुमार सिंह, अखंड प्रताप सिंह, हरि दर्शन, विनय शुक्ला, अखिलेश मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, गौरव मिश्रा, धीरेंद्र सिंह समेत और विद्यालय पहुंचे।

इसके बाद सभी कोतवाली पहुंचे आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए सभी ने कोतवाली का घेराव शुरू कर दिया। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि सहायक अध्यापक की तहरीर पर किसान नेता समेत 4 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है गोपाल ने बताया कि आरोपियो पर एससी एसटी एक्ट भी लगाया गया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: महिला दीवान पर जानलेवा हमले के आरोपियों से एसटीएफ की हुई मुठभेड़, एक ढेर और दो घायल

संबंधित समाचार