हरदोई: पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड सेंटर और हास्पिटल पर एसडीएम की छापेमारी से मचा हडकंप, नहीं मिले डॉक्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरपालपुर/हरदोई। एसडीएम सवायजपुर डा. अरुणिमा श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सीएचसी सवायजपुर के डॉक्टरों की टीम के साथ हरपालपुर कस्बे के अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड सेंटर व पैथोलॉजी लैब पर छापेमारी की। छापे के दौरान अल्ट्रासाउंड सेंटर पर न चिकित्सक मिले और न हीं रजिस्ट्रेशन मिला। छापे की भनक लगते ही कई गैर पंजीकृत हॉस्पिटल पैथोलॉजी लैब संचालक अपनी दुकान बंद करके फरार हो गए।

एसडीएम सवायजपुर डा. अरुणिमा श्रीवास्तव ने सवायजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पराग के साथ शुक्रवार को ग्रामीणों  की शिकायतो का संज्ञान लेकर शुक्रवार को हरपालपुर कस्बे के सूर्या डाईग्नोंस्टिक पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। जिसमें एक युवक मौके पर मौजूद मिला।यहाँ उसने लैब का रजिस्ट्रेशन नही दिखा पाया। 

एसडीएम ने यहां पर  जांच किट को जप्त कर सीज करने की कार्रवाई की। सूरज अल्ट्रासाउंड सेंटर पर रजिस्ट्रेशन एवं डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। जबकि कई अल्ट्रासाउंड किए जा चुके थे। एसडीएम के पहुंचते ही अल्ट्रासाउंड सेंटर से डॉक्टर मौके से फरार हो गये।गैर पंजीकृत चल रहे न्यू बंधन हॉस्पिटल में भी कई संदिग्ध चीज पाई गई हैं। जहां पर लखनऊ स्थित एक अस्पताल के लेटर पैड पर दवाइयां मरीजों को लिखी जा रही थी। 

स्थानीय कस्बे में एक दर्जन से अधिक पैथोलॉजी लैब एवं गैर पंजीकृत चल रहे हॉस्पिटल मानक विहीन मेडिकल स्टोर संचालक एसडीएम की छापेमारी की कार्यवाही देखते ही अपनी दुकानों का शटर बंद कर मौके से फरार हो गये। एसडीएम डा० अरुणिमा श्रीवास्तव ने बताया कि सभी को 24 घंटे के अंदर डॉक्टर एवं रजिस्ट्रेशन दिखाने को लेकर चेतावनी दी गई है। न दिखाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-बिधूड़ी के खिलाफ अभी तक भाजपा की ओर से कार्रवाई नहीं किया जाना दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण: मायावती

संबंधित समाचार