सीएम स्टालिन ने कहा- लोकसभा चुनाव में सांप्रदायिक भाजपा को हराने के लिए लोगों को एकजुट होना चाहिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक प्रमुख एम.के.स्टालिन ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर गरीबों और दलितों के खिलाफ काम करने और सांप्रदायिक, विभाजनकारी और कॉर्पोरेट संचालित राजनीति का आरोप लगाते हुये आह्वान किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को व्यापक रूप से हराने के लिए लोगों को एकजुट होना चाहिए। 

अपने पॉडकास्ट पर उन्होंने कहा कि देश को फिर से भाजपा से धोखा न मिले, इसके लिए देश की जनता को यह एहसास हो जाना चाहिये कि नरेंद्र मोदी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो गरीबों, दलितों, पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जातियों और गरीबों के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''हाल ही में विभिन्न राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा को मिली हार से यह साबित हो गया है।” 

उन्होंने कहा, ''2024 के चुनाव में भाजपा को व्यापक तौर पर हराना होगा.'' मुख्यमंत्री ने अपने वीडियो पोस्ट में कहा “भारत के सभी लोगों को भाजपा की सांप्रदायिक, विभाजनकारी, सत्तावादी और कॉर्पोरेट-संचालित राजनीति को समाप्त करने के लिए एक आवाज के रूप में एकजुट होना चाहिए। हमारे प्यारे भारत की रक्षा करना, जो विविधता में एकजुट है, एक जिम्मेदारी है जो हमारे हाथों में है।”

ये भी पढे़ं- दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में 42 प्रतिशत मतदान, आज आएंगे नतीजे

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता