सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और कपिलदेव ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में किया दर्शन-पूजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिलदेव, रवि शास्त्री समेत अन्य पूर्व क्रिकेटर और बीबीसाई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के पदाधिकारी शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां बाबा विश्वनाथ का विधिविधान से दर्शन-पूजन आशीर्वाद लिया। पूर्व क्रिकेटर प्रधानमंत्री की जनसभा में शामिल होने के लिए गंजारी रवाना होंगे। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की नींव रखेंगे। इस दौरान मंच पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, कपिलदेव समेत दिग्गज पूर्व क्रिकेटर पीएम के मंच पर मौजूद रहेंगे। इसके लिए सचिन समेत अन्य पूर्व खिलाड़ी पहले ही वाराणसी पहुंच गए। 

Untitled(1)

क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ियों ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। वीवीआईपी व सेलिब्रिटी मूवमेंट की वजह से श्री काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था और चाक-चौबंद रही। कारिडोर व आसपास के इलाके में प्रशासन अलर्ट रहा।

यह भी पढ़ें:-वाराणसी पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, बाबतपुर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

संबंधित समाचार