कल्याण सिंह समेत दो सांसद कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह भी कोरोना की चपेट में आ गये हैं। इसके साथ ही दो सांसद और शामली से भाजपा के विधायक तेजेंद्र निर्वाल भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। कल्याण सिंह को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है। …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह भी कोरोना की चपेट में आ गये हैं। इसके साथ ही दो सांसद और शामली से भाजपा के विधायक तेजेंद्र निर्वाल भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। कल्याण सिंह को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है।

कल्याण सिंह को दो दिन से बुखार आ रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका नमूना लिया था। कल उनकी जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आज उनको भर्ती कराया गया है। वह चिकित्सकों की देखरेख में हैं।

भारतीय जनता पार्टी के दो सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री भी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में हैं। नई दिल्ली में मानसून सत्र के पहले दिन जांच में उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के दो सांसद की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव हैं। इनमें बागपत से सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह तथा इटावा से सांसद राम शंकर कठेरिया कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

संबंधित समाचार