किसी भी समाज का विकास महिलाओं की स्थिति पर करता है निर्भर: डॉक्टर सुचिता
बहराइच, अमृत विचार। जनपद के हरियाली रिसार्ट में रविवार को होने वाले मातृ सम्मेलन कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर नारी शक्ति जागरण मंच की प्रांत संयोजिका एवं राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ शुचिता चतुर्वेदी ने पत्रकारों से प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि किसी देश की स्थिति और वहां की सांस्कृतिक धरोहर की पहचान करनी हो तो वहां की महिलाओं की स्थिति को समझने की कोशिश किया जाना चाहिए।
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य ने कहा कि किसी भी समाज का विकास उस समाज की महिलाओं की स्थिति से परिलक्षित होता है। पुरूष जहां एक तरफ एक कुल को उपकृत करता है वही महिलाएं दो दो कुलों को उपकृत करती है। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास तथा राष्ट्र निर्माण के लिए महिलाओं का सम्मान, सहभाग हो प्रत्येक महिला स्वयं का परिवार, समाज और राष्ट्र का चिंतन भारतीय दृष्टिकोण से करें डॉ शुचिता ने कहा कि समाज में समस्त प्रश्नों और समस्याओं को सुलझाने में महिलाओं की सक्रिय भूमिका हो।
इस समस्त उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए नारी शक्ति जागरण मंच के माध्यम से देश में 411 और अवध प्रांत में सात मातृशक्ति सम्मेलन आयोजित किया जा रहे हैं। प्रत्येक स्तर पर शहर ,नगर, बस्ती ग्राम आदि में महिलाओं की स्थिति को समझना और उनकी समस्याओं का समाधान खोजना प्रत्येक सामाजिक संगठनों का नैतिक दायित्व है।
समाज का हर क्षेत्र में महिलाओं का मान सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि के प्रति व्यापक दृष्टिकोण रखना होगा महिलाओं के प्रति लोगों का नजरिया या उनका स्वयं का उदासीन होना दोनों ही परिवार , समाज और राष्ट्र की प्रगति में बाधक है। सम्मेलन में तीन सत्र होंगे, भारतीय चिंतन में महिला, यह विषय जीवन दर्शन मूल्य और व्यवहार पर आधारित है महिला समाज का बिखरता हुआ ताना बाना पुनः एक बार शक्ति लगाकर व्यवस्थित करने की आवश्यकता है। चर्चा सत्र में महिला के स्थानीय प्रश्न क्या है समस्याएं क्या है उनका पूर्ण समाधान देने ला प्रयास किया जाएगा।
सम्मेलन के समापन सत्र में भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका इस पर विचार होगा। भारत का परिवार व्यवस्था पर आधारित है जब जब महिलाओं को अवसर दिया तब तब महिलाओं ने अपने योगदान को प्रत्येक क्षेत्र में सिद्ध किया है। पत्रकार वार्ता में विभाग संयोजिका सुनीता सिंह, मधु सिंह, किरण मिश्रा, बेबी श्रीवास्तव, भाजपा नेत्री माधुरी सिंह , श्वेता सिंह आदि उपस्थित रही।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था
