अयोध्या: आय बढ़ाने को लेकर मंथन में जुटी नगर पंचायत, बाहरी व कामर्शियल वाहनों पर लगा सकती है प्रवेश कर
सोहावल, अयोध्या, अमृत विचार। नगर पंचायत खिरौनी सुचित्तागंज अपनी आय बढ़ाने के लिए नगर निगम की तर्ज पर टैक्स वसूली की रणनीति तैयार कर रही है। इसमें बाहरी और कॉमर्शियल वाहनों से टैक्स वसूली पर भी मंथन किया जा रहा है।
सोहावल चौराहा से नौवा कुँआ मार्ग बड़ी नहर से भेलसर मार्ग व मसौधा से सुचित्तागंज मार्ग होते हुए सैकड़ो वाहन प्रतिदिन नगर के बीच से आवागमन रहता है। शनिवार व रविवार को पशुबाजार लगने के कारण वाहनों की संख्या दोगुनी हो जाती है। बाजार के बीच सड़क जाम की स्थित तो बनती ही है दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
इन मार्गों पर 100 से ज्यादा टैक्सी वाहन रोज दौड़ते हैं, लेकिन कोई टैक्स नहीं देते। इन अब नगर पंचायत ने सख्त रुख अख्तियार करने की योजना बना रहा है। ईओ सचिन चौधरी ने बताया कि नगर पंचायत की आय बढ़ाई जा सके, इसके लिए सभी पहलुओं पर मंथन चल रहा है।
यह भी पढ़ें : आगरा : 70 वर्षीय महिला का खेत में मिला शव, परिवार ने जताई सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
