प्रयागराज : प्रेमी से बात करना मामा को गुजरा नागवार, भांजी का काटा गला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। भांजी का प्रेमी से बात करना मामा को नागवार गुजर रहा था। कई बार मना करने के बाद भी भांजी नही मान रही थी। जिसके बाद मामा के सिर पर खून सवार हो गया। मामा ने अपनी भांजी का गला चाकू से रेत कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मां को मिली तो वह रोते बिलखते भाई के घर पहुंच गयी। मां ने पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस ने फरार मामा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की है। घटना एयरपोर्ट थाना के बजहा गांव में शनिवार की है। 

जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के बजहा गांव की रहने वाली मृतका निशा 18 वर्ष के पिता भल्लू की पहले ही मौत हो चुकी है। निशा और उसकी मां कंसा देवी अपने मायके बजहा गांव में रहती हैं। निशा 10 वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसकी मां लोगों के घरों में काम करके अपना गुजारा करती है। शुक्रवार को वह काम पर चली गई। उसके जाने के बाद करीब 11:30 बजे निशा किसी लड़के से बात कर रही थी। उसका मामा राजकुमार अचानक से घर पहुंच गया। निशा ने मामा को देखकर अनदेखा कर दिया। उधर राजकुमार ने उसे बात करके देखा तो गुस्से से आग बबूला हो गया। मामा ने कहा कि तुझे मना किया था कि किसी से बात नहीं करना। इसके बाद भी तू नहीं मानी। तू रुक अभी बताता हूं। इसके बाद वह घर के अन्दर गया और चाकू लेकर बाहर आया। उसने भांजी निशा पर ताबड़तोड़ वार नहीं। निशा के गले पर कई वार किया जिससे उसकी मौत हो गई।

इसके बाद आरोपी मामा मौके से भाग निकला। सूचना मां को दी गई तो मां ने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी मामा की तलाश में जुट गई। पुलिस ने कुछ घंटे बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें -Pitru Paksha 2023 : सात समंदर पार से प्रयागराज आकर लोग करेंगे पितरों का पिंडदान

संबंधित समाचार