बरेली: आज से होगा 56 वें उर्स-ए-शराफती का आगाज, दरगाह शराफत मियां पर पहुंचने लगे चादरों के जुलूस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली समेत आसपास के जिलों से पहुंच रहे अकीदतमंद

बरेली, अमृत विचार। उर्स-ए-शाह शराफत मियां का आगाज रविवार से हो जाएगा, लेकिन उससे पहले दरगाह पर जायरीन के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। शनिवार को शाहजहांपुर, बदायूं रोड से सरदारनगर, कैमुआ, मजनूपुर आदि गांवों से अकीदतमंद चादर के जुलूस लेकर दरगाह शाह शराफत अली मियां पर पहुंचे। दरगाह पहुंचकर अकीदतमंदों ने मजार पर चादर व गुलपोशी की और सज्जादानशीन शाह सकलैन मियां से मुलाकात की।

मीडिया प्रभारी हमजा सकलैनी ने बताया कि उर्से शराफती में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से लाखों की तादाद में जायरीन आते हैं। इसके अलावा विदेशी से भी जायरीन उर्स में शिरकत करते हैं। उन्होंने बताया कि दरगाह इंतिजामिया कमेटी जायरीन के ठहराने की व्यवस्था में लगी हुई है। सुबह से शाम तक दरगाह का लंगर जारी है। चार दिवसीय उर्स के पहले दिन जायरीन व जुलूसों की आमद होगी। रात को बाद ईशा की नमाज के बाद ऑल इंडिया तरही मुशायरा आयोजित होगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: छात्रों की कम उपस्थिति पर फिर रोका 47 स्कूलों के स्टॉफ का वेतन

संबंधित समाचार