गोंडा: आकाशीय बिजली से गिरने से दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। गोंडा में आकाशीय बिजली से गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने पंचनामा भर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धानेपुर थाना क्षेत्र के हनुमंताभारी में कुछ लोग गाय-भैंस चरा रहे …

गोंडा। गोंडा में आकाशीय बिजली से गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने पंचनामा भर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

धानेपुर थाना क्षेत्र के हनुमंताभारी में कुछ लोग गाय-भैंस चरा रहे थे। इस दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में हाहाकार मच गया।

संबंधित समाचार