IND vs AUS 2nd ODI : भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर, श्रेयर-गिल और सूर्या ने गेंदबाजों को धोया...टारगेट 400 रन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इंदौर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आज दूसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ कर रहे हैं। पैट कमिंस इस मैच का हिस्सा नहीं है। भारत के तेज गेंदबाद जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। टॉस जीतने के बाद स्मिथ ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे।  यहां पर काफ़ी गर्मी है लेकिन पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी है। वहीं राहुल ने कहा कि यह अच्छा विकेट है। यह हमारे लिए एक अच्छा चुनौती होगी। एक बड़े टर्नामेंट से पहले यह हमारे लिए एक अच्छा अभ्यास है।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 400 रन का लक्ष्य रखा 
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पांच विकेट पर 399 रन बनाए। भारत की तरफ से शुभमन गिल ने 97 गेंदों पर चार छक्कों और छह चौकों की मदद से 104 रन बनाए जबकि अय्यर ने 90 गेंद पर 105 रन की पारी खेली जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल हैं। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी की। कप्तान केएल राहुल (38 गेंद पर 52 रन, तीन चौके, तीन छक्के) और सूर्यकुमार यादव (37 गेंद पर नाबाद 72 रन, छह चौके, छह छक्के) ने अर्धशतक बनाकर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अपना अहम योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कैमरन ग्रीन ने दो विकेट लिए लेकिन इसके लिए उन्होंने 103 रन खर्च किए। यह भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले, भारतीय टीम ने 2013 में बेंगलुरु में 383 रन का स्कोर बनाया था।

सूर्या की ताबड़तोड़ फिफ्टी
सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ अंदाज में वनडे करियर की चौथी फिफ्टी जमाई, जबकि उन्होंने लगातार दूसरा वनडे अर्धशतक जमाया है।

 

  • कप्तान केएल राहुल 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कैमरून ग्रीन ने बोल्ड कर दिया। यह ग्रीन का दूसरा विकेट है। उन्होंने शुभमन गिल (104 रन) को भी आउट किया।

केएल राहुल की शानदार फिफ्टी, सूर्या ने लगातार जड़े चार छक्के 
केएल राहुल ने वनडे करियर की 15वीं फिफ्टी जमाई। राहुल ने यह अर्धशतक 35 गेंदों पर लगाया। इस सीरीज में यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। वहीं सूर्या ने कैमरून ग्रीन की बॉल पर लगातार चार छक्के जमाए।

  • भारत का चौथा विकेट गिरा गया है ईशान किशन 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एडम जम्पा ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया।

शुभमन गिल ने जड़ा शतक
स्टार भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने 92 गेंदों में अपने वनडे करियर का छठा शतक जड़ दिया। इस दौरान गिल के बल्ले से 6 चौके और चार छक्के निकले। मगर शतक लगाते ही गिल कैच आउट हो गए। उन्होंने 97 गेंदों पर 104 रन बनाए।

  • शतक जमाने के ठीक बाद श्रेयस अय्यर पवेलियन लौट गए। उन्हें तेज गेंदबाज सीन एबॉट ने शिकार बनाया। श्रेयस 90 गेंदों पर 105 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने शुभमन गिल के साथ 164 गेंदों पर 200 रनों की साझेदारी की। इससे पहले, ऋतुराज गायकवाड (8 रन) जोश हेजलवुड का शिकार बने।

अय्यर ने जड़ा करियर का तीसरा वनडे शतक
श्रेयस अय्यर ने 86 गेंदों पर अपने वनडे करियर का तीसरा शतक जड़ा। अय्यर ने इस शतक के दौरान 3 छक्के और 10 चौके जमाए। उनका स्ट्राइक रेट 116.27 का रहा।

श्रेयस का भी अर्धशतक
श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। श्रेयस ने अपनी अर्धशतकीय पारी में सात चौके और एक सिक्स लगाया है। अय्यर ने 15वीं वनडे फिफ्टी पूरी की। 

गिल का अर्धशतक
शुभमन गिल ने 37 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया है, जिसमें चार छक्के और दो चौके शामिल रहे। गिल ने सिक्स जमाकर फिफ्टी पूरी की। 

  • भारत को पहला झटका लग चुका है। ऋतुराज गायकवाड 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोश हैजलवुड ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। ऋतुराज ने 12 गेंदों पर 8 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल रहे। 

भारत की ये है प्लेइंग-11
भारत : शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में तीन बदलाव
ऑस्ट्रेलिया : डेविड वॉर्नर, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सीन एबॉट, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड, स्पेंसर जॉनसन।

बुमराह की जगह मुकेश टीम में
भारत को दूसरे वनडे से पहले बड़ा झटका लगा है। जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। बुमराह की जगह मुकेश कुमार को दूसरे वनडे के लिए टीम में चुना गया है। एशिया कप के दौरान भी बुमराह नेपाल के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे। बुमराह हाल ही में पिता बने हैं।

ये भी पढ़ें : Asian Games Hangzhou 2023 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम की धमाकेदार शुरुआत, उज्बेकिस्तान के खिलाफ दागे 16 गोल

संबंधित समाचार