बरेली: आरएसएस देश में सबसे बड़ा संगठन: शहाबुद्दीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उर्स-ए-रजवी के दौरान मुस्लिम एजेंडा जारी कर पीएम नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास नारे को खोखला बताने वाले आल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के मुसलमानों से संवाद स्थापित करने के बयान का स्वागत किया है।

एक बयान में मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा है कि इससे हिंदू और मुस्लिम के बीच तनाव को शांत करने के साथ नफरती भाषणों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे कोई इन्कार नहीं कर सकता कि देश में सबसे बड़ा संगठन आरएसएस है। अगर संघ कार्यकर्ता अपने प्रमुख की बात मानेंगे तो हिंदू और मुसलमानों के बीच अच्छा माहौल स्थापित हो सकता है।

उन्होंने कहा कि देश और समाज की तरक्की के लिए संवाद की शुरुआत करना बहुत जरूरी है।

ये भी पढे़ं- बरेली: गाजियाबाद जा रहे शख्स की संदिग्ध हालात में मौत, हार्ट अटैक की आशंका

 

संबंधित समाचार