बरेली: पर्स चोरी करने के बाद 10 हजार रुपये मांग रहा चोर
बरेली, अमृत विचार। ट्रेन में एक यात्री का पर्स चोरी हो गया। यात्री ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन अब चोर पर्स वापस करने के लिए 10 हजार रुपये की मांग कर रहा है। उसने चोर को जंक्शन पर रुपये देने के लिए बुलाया लेकिन शाम तक चोर पर्स वापस करने नहीं आया।
फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला महादेव निवासी यशवंत सिंह 20 सितंबर को ट्रेन संख्या 14320 इंदौर वीकली एक्सप्रेस से उज्जैन जा रहे थे। ट्रेन में किसी ने उनका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में तीन एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, टिकट, सिम और अन्य जरूरी कागज थे।
आगरा में जीआरपी को उन्होंने पर्स चोरी होने की जानकारी दी। जिसके बाद उज्जैन के जीआरपी थाने में यशवंत ने पर्स चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। यशवंत ने बताया कि वह जब उज्जैन से लौटकर घर आ गए तो उनके पास एक फोन आया।
उसने कहा कि वह पर्स लौटाने के लिए बरेली आ रहा है लेकिन उसे 10 हजार रुपये देने होंगे। रविवार को दोपहर 12 बजे से शाम तक यशवंत जंक्शन पर पर्स लेकर आने वाले का इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं आया।
ये भी पढे़ं- बरेली: गाजियाबाद जा रहे शख्स की संदिग्ध हालात में मौत, हार्ट अटैक की आशंका
