बरेली: फोटो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठता रहा रुपये, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। किला क्षेत्र में अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर रिश्तेदार महिला से रुपये लेता रहा और उसका शारीरिक शोषण भी करता रहा। महिला ने मिलने से इंकार किया तो रिश्तेदार ने उसके फोटो और वीडियो वायरल कर दिए।
ये भी पढ़ें : बरेली: 27 अक्टूबर से विश्वविद्यालय में होगा बृज फिल्म महोत्सव
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर छह महीने पहले भरतपुर फरीदपुर निवासी उसका रिश्तेदार प्रदुमन शर्मा उर्फ सचिन आया था।
महिला उस समय घर पर अकेली थी। इस बात का फायदा उठाकर सचिन ने जबरन महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सचिन महिला का शारीरिक शोषण करने लगा। सचिन ने महिला से कई बार रुपये भी लिए।
महिला ने जब सचिन से मिलने से मना किया तो उसने फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। फोटो वीडियो वायरल होने के कारण महिला के घर में हंगामा खड़ा हो गया। महिला ने सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ये भी पढे़ं- बरेली: गाजियाबाद जा रहे शख्स की संदिग्ध हालात में मौत, हार्ट अटैक की आशंका
