कानपुर : समाजसेवी के जन्मदिन पर बार बालाओं ने लगाए ठुमके - देखिये वायरल Video
कानपुर, अमृत विचार। रविवार को बार बालाओं का ठुमके लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें शहर के एक केमिकल कारोबारी व समाजसेवी उन पर नोट उड़ाते नजर आ रहे है। वायरल वीडियो केमिकल कारोबारी के जन्मदिन समारोह का बताया जा रहा है, हालांकि अमृत विचार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
शनिवार को शहर के केमिकल कारोबारी व समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल का जन्मदिन था। जिसका आयोजन दादा नगर फैक्ट्री एरिया स्थित डी-7 में मनाया गया था। जन्मदिन के अवसर पर मुरारी लाल अग्रवाल के परिजनों ने भव्य समारोह का आयोजन किया था, जिसमें मुरारी लाल अग्रवाल ने सिर पर पगड़ी पहने, रथ पर सवार होकर एंट्री की थी। समारोह में प्रतिष्ठित व्यापारी व नेताओं ने शिरकत की थी। कार्यक्रम के बाद बार-बालाओ के डांस का आयोजन किया गया। इस दौरान बार बालाएं मंच पर ठुमके लगाती नजर आई। बार-बालाओं के ठुमकों से खुश कारोबारी उन पर नोटों की गड्डियां उड़ाने लगते है।
रविवार को बार-बालाओं पर नोट उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। मामले के संबंध में कारोबारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के द्वारा समारोह में मनाया गया था। सुंदर कांड कराने आई जागरण पार्टी के सदस्यों ने खुश होकर डांस शुरू कर दिया था। कुछ देर बार डांस कार्यक्रम बंद करवा दिया गया था। थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि वायरल वीडियों की जांच की जा रही है।
अपने बर्थडे पर बार बालाओं के ठुमके देखते रहे समाजसेवी, नोट उड़ाते वीडियो वायरल pic.twitter.com/mhZaR07RwF
— amrit vichar (@amritvicharlko) September 24, 2023
ये भी पढ़ें -समान नागरिक संहिता लागू करना भारत की उन्नति के लिए आवश्यक : नीरज सिंह
