लखनऊ : निषाद पार्टी का FB अकाउंट हैक, FIR दर्ज  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। निषाद पार्टी का अधिकारिक फेसबुक अकाउंट हैक हो गया। यही नहीं हैकर ने फेसबुक अकाउंट का नाम भी बदल लिया। निषाद पार्टी क राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री डॉ. संजय निषाद ने राजधानी के गौतमपल्ली थाने में इस संंबंध में शिकायत देते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल, साइबर क्राइम यूनिट की मदद से पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। 

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने बताया कि पार्टी से जुड़ी गतिविधि और सामाजिक कार्यों के प्रचार के लिए फेसबुक पर निषाद पार्टी के नाम से अकाउंट बनाया गया था। इस एकाउंट के माध्यम से पार्टी और समाज से जुड़े कार्यक्रम व अन्य गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। अकाउंट हैक होने की जानकारी मिलने पर उसे रिकवर करने का प्रयास किया गया। लेकिन उससे जुड़े कई लिंक खुलने लगे। इसके बाद गौतमपल्ली थाने में शिकायत की। वहीं गौतमपल्ली प्रभारी निरीक्षक रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच-पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : सीएम योगी कर रहे कानून-व्यवस्था को लेकर मैराथन बैठक, VC के जरिये जुड़े पुलिस अधिकारी

संबंधित समाचार