बरेली: दिव्यांगों के 9771 कार्ड लंबित होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचाली। डीएम ने यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) बनाने की अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जाहिर कर सीएमओ को पोर्टल पर लंबित 9771 कार्ड शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने रोजाना प्रगति भी देने को कहा।

ये भी पढ़ें- बरेली: सौतेले चाचा ने भतीजी के पेट में मारी लात, मौके पर मौत, आरोपी फरार

उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा उपलब्ध कराई जाए और उनके साथ उदारतापूर्वक व्यवहार किया जाए।

उन्होंने एसीएमओ को मूक बधिर व्यक्तियों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए ऑडियोग्राम परीक्षण को जिला अस्पताल में ही मूक बधिरों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिये। बैठक में सीडीओ जग प्रवेश, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह आदि रहे।

ये भी पढ़ें : बरेली: बुलडोजर चलाना है तो मेरे घर पर चलाओ, मैं डरने वाला नहीं हूं- अजय राय

 

संबंधित समाचार