ललितपुर: कुएं में गिरने से किशोर की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में छात्र की कुएं में गिरकर पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि थाना बार अंतर्गत ग्राम सेमरा भागनगर निवासी अभिनन्दन रजक (13) दिनेश सोमवार को गांव के बाहर स्थित अपने खेत पर बड़े भाई सनी के साथ भैंसें ले जाकर बांधने के लिए गया हुआ था।

सनी भैंस बांधने के लिए चला गया और अभिनन्दन को कुएं के पास छोड़ गया, जब सनी लौटकर आया तो अभिनन्दन गायब मिला, उसने आसपास देखा, तो वह कहीं नजर नहीं आया, तो उसने घर जाकर परिजनों को बताया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर अभिनन्दन की कुएं में डूबने की आशंका को लेकर कांटा डालकर देखा गया, तो अभिनन्दन का शव कांटे में फंसकर बाहर आ गया।

मृतक के पिता ने बताया कि अभिनन्दन कक्षा 5 का छात्र था और आज छुट्टी होने के कारण वह घर पर था। वह भैंसे बांधने के लिए बड़े भाई के साथ खेत पर गया था। वह कुएं में कैसे गिर गया, यह किसी ने नहीं देखा। थानाध्यक्ष बार ने बताया कि छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: नगर पालिका की नोटिस के बाद सपा कार्यालय से हटायी गई मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा, जानें वजह

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म