बहराइच: छत ढालते समय करंट की चपेट में आने झुलसा राजगीर, जिला अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। हरदी थाना क्षेत्र के गजवारी गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान निर्माण में राजगीर करंट लगने से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम गजवारी निवासी ग्रामीण का मकान चल रहा है। मंगलवार को छत की ढलान हो रही थी।

 छत ढलान के लिए ऊपर मिस्त्री मंगल (45) पुत्र मंशाराम चढ़ा। वैसे ही ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में वह आ गया। करंट लगने से राजगीर झुलस गया। उसे डंडे से अलग कर सीएचसी पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर के मुताबिक आधा सिर झुलस गया है। राजगीर की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: नगर पालिका की नोटिस के बाद सपा कार्यालय से हटायी गई मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा, जानें वजह

संबंधित समाचार