रुद्रपुर: इंटर्राक कंपनी श्रमिक परिवार के साथ पहुंचे डीएम दफ्तर...बहाली की उठाई मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। पिछले लंबे समय से कार्य बहाली की मांग पर अड़े आंदोलन सिडकुल इंटर्राक कंपनी श्रमिकों के परिवार ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और केंद्रीय गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौपा। उनका आरोप था कि कंपनी प्रबंधन की हठधर्मिता के कारण श्रमिकों के सामने रोजी रोटी का संकट गहरा चुका है। बावजूद इसके शासन प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली।

मंगलवार को आंदोलित कंपनी के श्रमिकों की परिवार की महिलाएं डीएम कार्यालय पर इकठ्ठा हुई और प्रदर्शन करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौपा। उनका कहना था कि वर्ष 2022 में कंपनी ने बिना नोटिस जारी किए कई श्रमिकों को निकाल दिया था।

जिसके बाद से ही 34 श्रमिकों की कार्य बहाली का मुद्दा उठाया जा हा है। आरोप था कि इस संबंध में पिछले दस माह से श्रमिक कार्य बहाली,समझौता पत्र लागू करने सहित कई मुद्दों को उठा रहे है। बावजूद इसके शासन प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। श्रमिकों के परिवार का कहना था कि हर जगह से संघर्ष करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया है। कार्य बहाली नहीं होने से परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट गहरा चुका है।

लगातार परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय होती जा रही है। उन्होंने आगाह किया कि यदि केंद्र और प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों पर गौर नहीं किया,तो आंदोलन को उग्र किया जाएंगा। इस मौके पर सोनी, राजकुमारी, हेम, पुष्पा देवी, नीलम वर्मा, जोसना साहू, शोभा, उर्मिला, गुड़िया देवी, संगीता ,उमा देवी, गुड़िया देवी, विमला देवी, ललिता देवी, कांति देवी, चांदनी देवी,सुनीता आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार